सत्ता के नशे में चूर सभासद ने ठेकेदार मुंसी के साथ कि मारपीट
उधम सिंह नगर के किच्छा में निर्माण ठेकेदार से कमीशन की मांग करते हुए निर्माण कार्य रुकवा कर नगर पालिका के सभासद ने ठेकेदार के मुंशी से मारपीट कर दी । भाजपा से जुड़े नगर पालिका के सभासद ने सत्ता की नशे में चूर ठेकेदार के मुंशी के गुप्तांग में पैर मार दिया । घटना में ठेकेदार का मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी भाजपा सभासद ने कर्मचारी का बचाव करने आए तमाम अन्य लोगों के साथ भी जमकर मारपीट कर दी । बताया जा रहा है कि व्यापार मंडल द्वारा नगर के तमाम स्थानों पर दुकानों के बाहर टाइल्स बिछाने का काम कराया जा रहा है। ठेकेदार वेद प्रकाश के मुंशी कौशल कुमार द्वारा अपनी देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा था, इसी दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका सभासद शोभित शर्मा ने निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी देते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि नगर पालिका सभासद शोभित शर्मा द्वारा गत कई दिनों से ठेकेदार से निर्माण करने की एवज में कमीशन की मांग की जा रही थी। सत्ता के नशे में चूर कमीशन ना मिलने से बौखलाए नगर पालिका के सभासद ने मौके पर पहुंचकर मुंशी कौशल कुमार तथा मजदूरों के साथ में गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सभासद शोभित शर्मा ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज द्वारा समझाये जाने के बाद भाजपा सभासद ने दबंगई दिखाते हुए व्यापारी नेता को धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर गए। सभासद द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना में घायल हुए मुंशी कौशल कुमार ने कोतवाली पुलिस को भाजपा सभासद के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। घटना को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा के तमाम नेताओं का जमावड़ा कोतवाली में लग गया। सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा मामले को दबाने के लिए कोतवाली पुलिस पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण