कोटद्वार का मेडिकल कॉलेज को लेकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का बयान
कोटद्वार: कांग्रेस शासनकाल में कोटद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज कोटद्वार वासियों के लिए अब सपना बनकर ही रह जाएगा. नियम के मुताबिक एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो सकता है। अब पौड़ी जनपद में श्रीनगर में पहले ही मेडिकल कॉलेज है तो कोटद्वार में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनना संभव नहीं हैं। ये बात गढ़वाल सांसद ने भी मानी है कि एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा सकता है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि जब कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, तो वो इसकी पैरवी केंद्र सरकार से करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से भी अनुरोध किया है कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की बात केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखें, ताकि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो सके। तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी बताया गया कि हर जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज होगा, जिसका प्रस्ताव भी लोकसभा और राज्यसभा में पास हो चुका है। उनका कहना है कि अगर कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होता है। तो क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी और यहां के मरीजों को दिल्ली या अन्यत्र रेफर नहीं करना पड़ेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण