भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को किया माफ
देहरादून– विवादों के साये में रहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन की आखिरकार बीजेपी में वापसी हो ही गयी। यूँ तो विवादों और कुंवर प्रणव चैंपियन का चोली-दामन का साथ रहा है। विवादित बयानों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज के कारण उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। मगर अब बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कहे अनुसार कि.. “निष्कासन के दौरान उनकी एक भी शिकायत नहीं आई है, इसलिए उन्हें एक मौका दिया जा रहा है” करीब एक साल पहले उनके वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वह तमंचे पर डिस्को कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए अपशब्द भी कहे थे। वहीं झबरेड़ा विधायक के साथ भी उनका विवाद चर्चाओं में रहा। वहीं दिल्ली में उत्तराखंड भवन में भी उन्होंने कुछ लोगों से अभद्रता की थी।
जिसके बाद बीजेपी के ही अंदर कई लोगों ने उनका विरोध किया और कुछ लोगों ने कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। चौतरफा विरोध के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। निष्कासन के बाद चैंपियन पार्टी में वापसी का प्रयास करते रहे और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भी लगातार मुलाकात की, जिसके बाद एक बार फिर पार्टी में उनकी वापसी हुई है। बंशीधर भगत के बयान और चैंपियन की माफी के साथ ही इस मामले का पटाक्षेप होता नज़र आने लगा था, वहीँ चैंपियन की भाजपा में वापसी के बाद इस मुद्दे पर पार्टी के नेता दो गुटों में बंटते दिखाई देने लगे हैं जहां कुछ नेता इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ नेता चैंपियन की वापसी का विरोध भी कर रहे हैं। मगर सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि भाजपा के साथ-साथ क्या प्रदेश की जनता ने भी उन्हें माफ कर दिया होगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण