बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजीटिव होने के बाद, संपर्क में आए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल हुए सेल्फ आइसोलेट
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी के कोरोना संक्रमित होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि वह सेल्फ आइसोलेट होंगे एवं शीघ्र ही अपने एवं परिवार का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम एवं बैठकों को भी स्थगित किया है।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भेंट करने वाले सभी लोगों से अगली सूचना तक उनसे ना मिलने की भी अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी के कोरोना पॉजिटिव आने पर यह कदम उठाया है क्योंकि कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की भेंट विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई थी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल