मेयर सुनील उनियाल धामा की बेटी के सरकारी नौकरी मिलना बनी चर्चा का विषय युवा कांग्रेस ने किया विरोध
देहरादून– पीआरडी एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा की बेटी की नियुक्ति इन दिनों चर्चाओं में है। आरोप लग रहे हैं कि मेयर की बेटी श्रेया उनियाल को पीआरडी के माध्यम से भारतीय चिकित्सा परिषद में लेखाकार के पद बैकडोर नियुक्ति दी गई। जिसके विरोध में आज युवा कांग्रेस ने नियुक्ति किए जाने के विरोध में विकास भवन मे पीआरडी के अधिकारी का घेराव किया. और उनकी नियुक्ति के विषय में सवालों पर जवाब मांगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि इन नियुक्तियों से प्रदेश का युवा बहुत आहात हुआ है. पीआरडी अधिकारी को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कि वह निष्पक्ष जांच कर नियुक्तियों को रद्द करते हुए प्रदेश के युवाओं के सामने उस जांच को रखें नहीं तो युवा कांग्रेस तीन दिन के बाद प्रदेश पीआरडी मुख्यालय का घेराव करेगी और निदेशक के त्याग पत्र की मांग करेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज