मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सुनी पीएम मोदी के मन की बात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल के आह्वान को आम-जन का बढचढ कर समर्थन मिला है। हमारे युवाओं की सोच सकारात्मक और इनोवेटिव है। युवा शक्ति देश को कोविड-19 से बाहर निकालकर आगे ले जाने का सामर्थ्य रखती है। सिर्फ उन्हें प्रेरित किये जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बङी संख्या में युवा आगे आए हैं। बहुत से स्टार्टअप सफलता प्राप्त कर चुके हैं।प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी खिलौना उद्योग की बात की है। ऐसे खिलौनों का निर्माण हो, जो हमारे पारम्परिक खेल पर आधारित हों। परम्पराओं व आधुनिक तकनीक का समावेश जरूरी है। उत्तराखण्ड में भी बहुत से पारम्परिक खेल प्रचलित रहे हैं। इन पर आधारित मोबाईल गेम्स भी बनाये जा सकते हैं। खिलौना उद्योग में स्वरोजगार की काफी सम्भावनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में इस क्षेत्र में भी काम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी