ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बढ़ा रही किसानों की आय
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए राज्य में बहुत सी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन चमोली द्वारा शुरू की गई हॉर्टिकल्चर आउटलेट इसका सफल उदाहरण है। इसका संचालन स्थानीय समूह आदित्य देव स्वयं सहायता समूह निजमूला द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा स्थानीय उत्पादों जैसे पहाड़ी आलू, खीरा, प्याज, टमाटर एवं अन्य सब्जियां व बुरांश जूस, स्थानीय फसलों से निर्मित अचार( लिगुडे, तिमला, मिर्च) के साथ-साथ राजमा,।
काली दाल, गहथ, तोर, मंडवे का आटा, लाल चावल, शहद, पहाड़ी घी, जख्या के साथ ही रिंगाल से निर्मित कंण्डिया एवं प्रसाद की टोकरियों का भी विक्रय किया जा रहा है। अब तक 250 से अधिक किसानों से स्थानीय उत्पादों को क्रय कर लाभान्वित किया गया है। कोविड-19 के दौरान पिछले लगभग दो से ढाई माह में ही रुपए 5 लाख तक की स्थानीय उत्पाद सामग्रियों का विक्रय किया गया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी