होम आइसोलेशन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर होम आइसोलेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को सुना। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज मन की बात में पर्व और पर्यावरण के बीच गहरे नाते से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं कोरोना से बचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी है। प्रदानमंत्री मोदी हर रविवार आकर जन भावनाओं से जुड़े हुए विषयों पर अपनी बात रख कर हमें कोई ना कोई संदेश देकर जाते हैं।जिसका कि हमें भारत के नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेवारी समझ कर समाज हित में ध्यान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी