रुड़की के नेहरू स्टेडियम और शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के लिए राज्य सरकार ने की घोषणा
राज्य व केंद्र सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को संवारने के लिए करोड़ो खर्च कर रही है, इसके लिए खेल मैदान और स्टेडियमो को खेलों के मुताबिक़ सँवारा जा रहा है, इसी कड़ी में रुड़की शहर के नेहरू स्टेडियम और शहर के राजकीय इंटर कॉलेज स्थित खेल मैदान के लिए राज्य सरकार ने पांच-पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, बताया जा रहा है जल्द ही स्टेडियन और खेल मैदान का कायाकल्प होगा, जिसमे खिलाड़ियों के मुताबिक़ व्यवस्थाएं की जाएंगी। रुड़की शहर के एक मात्र नेहरू स्टेडियम को शहर के युवा खिलाड़ियों की सुविधाओं के हिसाब से तैयार करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। इसके साथ ही शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के लिए भी पांच करोड़ की योजना की मंजूरी मिल चुकी है। नगर विधायक के प्रस्ताव पर दस करोड़ से इन खेल मैदानों का कायाकल्प होगा,साथ ही खिलाड़ियों के लिए।
शहर में नेहरू स्टेडियम ही एक मात्र युवाओं के खेलने का स्थान है लेकिन क्रिकेट समेत अन्य खेलों के लिहाज से न तो यहां पर मैदान समतल है और न ही दर्शकदीर्घा आदि का भी उचित प्रबंधन इसके साथ ही रात के समय खेलने के लिए लाइटों की व्यवस्था भी ठप है, करीब एक साल पहले रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की नेहरू स्टेडियम व जीआईसी के खेल मैदान को खेल सुविधाओं के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। अब जीआईसी के खेल मैदान के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को पांच करोड़ की लागत से इसे पर स्तरीय खेलों के अनुरूप तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प की स्टेडियम खेल विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया है कि अगले पांच से छह महीने में दोनों मैदानों का कायाकल्प हो जाएगा। इससे शहर के युवा खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया राज्य सरकार खेलो को बढ़ावा देने लिए विभिन्न योजनाओं को चला रही है, उनके प्रस्ताव पर दस करोड़ से खेल मैदान चंचमाएँगे, इससे युवाओं की प्रतिभाओं को संवारने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी