गढ़वाल विवि के संविदाकर्मी के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर हुआ मुकदमा दर्ज
श्रीनगर: बहुचर्चित छात्रवृत्ति गड़बड़ी मामले में एक और केस दर्ज किया गया है। अब गढ़वाल विवि के संविदाकर्मी के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य में साल 2011-12 से अब तक वितरित की गई एसटी/एससी/ओबीसी छात्रवृत्ति की जांच चल रही है। इसके लिए पौड़ी जिले में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।इसी क्रम में गढ़वाल विवि के बीपीएड विभाग में छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी का मामला प्राथमिक तौर पर आया था, जिस पर एसआई अजय भट्ट को मामले की जांच सौंपी गयी थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि भट्ट ने बीपीएड विभाग में साल 2011 से 2014 तक की छात्रवृत्ति में अनियमितताएं पाईं। ऐसे छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति दी गयी जो थे ही। इस मामले में बीपीएड विभाग के संविदाकर्मी की संलिप्तता मिली। जिस पर उसके खिलाफ पद पर रहते हुए धोखाधड़ी, कूट रचना और सरकारी धन का गबन करने का मामला कोतवाली श्रीनगर दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण