किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस का बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
देहरादून — कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर देश भर में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के बैनर तले केन्द्र की मोदी सरकार व राज्यो की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उपवास पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुसील राठी समेत तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्त मौजूद रहे। वंही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा की किसान कर्ज के बोझ से दबा है गन्ना किसानों का भुगतान नही हो रहा है और किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार सो रही है सत्ता में आने से पहले किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गये कांग्रेस इसका विरोध करती है। साथ ही हरीश रावत ने कहा 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया जाएगा गन्ना किसानों का समय पर भुगतान करवाने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौपा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण