कोरोना महामारी के चलते किसानों और पशुपालकों को हुए नुकसान पर मंत्री सुबोध उनियाल ने जताई चिंता
कृषि एवं पशुपालन मंत्री सुबोध उनियाल ने हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के सभी जिला उद्यान अधिकारी सहित सीडीओ की बैठक काठगोदाम सर्किट हाउस में ली। बैठक में उन्होंने कोरोना महामारी के चलते किसानों और पशुपालकों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा इस मौके पर पर्यटन व्यवसाय पूरी तरीके से चोपट हो गया है जिसकी भरपाई करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्प के तहत खेती किसानी और बागवानी से ही संभव है। सभी सीडीओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने आपका केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जमीनी स्तर पहुंचाने के लिए खुद जिला विकास अधिकारी की मॉनिटरिंग करें ।उद्यान पशुपालन और मत्स्य सहित आधा दर्जन विभागों को बीच में तालमेल बेहतर करते हुए जिला विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करके सीधी रिपोर्ट सरकार को दें ताकि वास्तविक मूल्यांकन हो सके ।वहीं उन्होंने प्रदेश में हो रही ऑर्गेनिक खेती को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि अब हम 4:30 एकड़ में ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं और पहाड़ी और ऑर्गेनिक उत्पादों को मार्केटिंग को लेकर के करीब डेढ़ हजार आउटलेट खोलने की योजना बनाई जा रही हैं ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और लोगों के बीच में जैविक उत्पादों आसानी से पहुंच सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज