कांग्रेस ने मसूरी और खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों के बलिदान को किया याद
देहरादून– मसूरी गोलीकांड की आज 26वीं बरसी है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस कायर्कर्ता और पदाधिकारी ने शहीद स्मारक पहुँचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शहीदों को याद किया गया। वहीं प्रदेश अध्य्क्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। बता दें उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई के दौरा राज्य आंदोलनकारियों पर एक सितंबर 1994 को खटीमा में पुलिस ने राज्य गोलियां बरसाईं थीं और 2 सितंबर की सुबह मौन जुलूस निकाल रहे राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस और पीएसी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मसूरी गोलीकांड में छह आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल