कोरोना के प्रभाव से इस साल सिखों के प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खुल पाए तय समय पर
चमोली– सिखों के विश्व प्रसिद्ध गुरूद्वारे हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार कोरोना के चलते तय समय पर नहीं खुल पाए थे। तो वही अब हेमकुंड के कपाट खुलने की तारीख 4 सितंबर तय की गई है। इसी संबंध में आज जिला प्रशासन एवम गुरुद्वारा प्रबंध समिति की बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने इस यात्रा से सम्बंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही यह निर्णय लिया गया की यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को अपने साथ कोविड नेगेटिव का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा उसके बिना यात्रा सम्भव नहीं हो पाएगी। वही गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है राशन आदी की भी प्रयाप्त व्यवस्था गुरूद्वारा प्रबंधन द्वारा की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण