नाबार्ड के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान महाप्रबंधक ने नाबार्ड की योजनाओं के बारे में कृषि मंत्री को जानकारी दी। नाबार्ड के उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में नव-नियुक्त मुख्य महाप्रबन्धक डा0 ज्ञानेन्द्र मणि ने आज राज्य के कृषि , उद्यान एवं रेशम विकास विभाग मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में नाबार्ड की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही हाल में घोषित कृषि अवसंरचना निधि व लघु सिंचाई निधि के अतिरिक्त केन्द्रीय सेक्टर के किसान उत्पादक समूहों इत्यादि की जानकारी दी। मौके पर मंत्री ने नाबार्ड के प्रयासों की सराहना की। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि ( RIDF ) को ग्रामीण क्षेत्र विकास के लिए अत्यधिक उपयोगी बताया। मंत्री ने राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना – एकीकृत आदर्श ग्राम योजना ( IMA Village ) का राज्य के 95 विकास खण्डों में लागू करने एवं परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत राज्य के यात्रा मागों व प्रमुख पर्यटक स्थलों पर प्रस्तावित 1300 विपणन आउटलेटस की जानकारी साझा की। इनसे राज्य में प्रतिवर्ष आने वाले लगभग 7 करोड़ पर्यटकों / यात्रियों को राज्य के प्रमुख उत्पाद सुलभ हो सकेंगे। कृषि मंत्री ने द्वारा नाबार्ड को राज्य के कृषि व सम्बद्ध क्षेत्र के विकास में अनवरत् सहयोग की अपेक्षा की गई व इसके लिए सतत् विचार – विमर्श की आवश्यकता बतायी। ताकि लघु एवं सीमांत कृषि क्षेत्र में आगामी 05 वर्ष के लिए परिणामजनक भावी योजनाएं तैयार की जा सकें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण