सड़क की निर्माण मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक पर लगाया आरोप
उधम सिंह नगर के किच्छा में ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भाजपा विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले साल 6 मार्च 2019 को भाजपा विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया था परंतु डेढ़ साल बीतने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व मे तमाम ग्रामीणों ने लालपुर से महराया- आज़ादनगर लिंक मार्ग के निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर दिसम्बर 2019 में सड़क निर्माण पूरा करने की माँग लोक निर्माण विभाग से की गयी थी, तब लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य दो माह में पूरा करने का आश्वासन दिया था , लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आज तक पूरा नही हुआ । सड़क निर्माण की मांग को लेकर लालपुर , महराया, खमरिया , मलपुरा , नौगवाँ , आज़ादनगर आदि के ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेता पनेरु के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। सड़क का निर्माण कार्य ना होने के कारण ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए लोक निर्माण विभाग में ताला बंदी की चेतावनी दी है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण