जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश के घटना को लेकर किया गया मॉक ड्रिल
देहरादून — राज्य आपदा प्रतिवादन बल, उत्तराखंड द्वारा जोलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में आयोजित मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया। Si मोहित सिंह के नेतृत्व में SDRF की 12 सदस्यीय टीम एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने की सूचना पर तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों जैसे स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, ऐयरपोर्ट का स्थानीय सुरक्षा बल, मेडिकल टीम आदि से समन्वय स्थापित करते हुए सभी घायलो को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया एवं एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर प्लैन क्रैश होने जैसी दुर्घटना की स्थिति में अन्य बचाव इकाइयों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिवादन करना रहा, ताकि रेस्क्यू कार्य निर्बाध एवं कुशलता से सम्पन्न किया जा सके।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल