भारत- चीन सीमा विवाद को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, उत्तराखंड से लगी चीन-नेपाल सीमा की 24 घंटे हो रही निगरानी
चीन की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पुरी तरह मुस्तैद हैं। दरअसल लद्दाख में चीनी सैनिकों की लगातार हो रही घुसपैठ के बाद अब उत्तराखंड में भी भयावक स्थिति पैदा हो गई है जिसको लेकर अब प्रदेश के सीमांत पिथौरागढ़ जिले की चीन और नेपाल सीमा पर भी पहरा सख्त कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल सीमा पर धारचूला से कालापानी तक गश्त बढ़ा दी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चौबीस घंटे सीमा की निगरानी कर रहे हैं। रात्रि में नाइट विजन उपकरणों की मदद भी ली जा रही है। एसएसबी के जवान धारचूला से लेकर कालापानी तक लगातार गश्त कर रहे हैं। गुंजी, गर्ब्यांग सहित अन्य सभी सीमावर्ती इलाकों में रात-दिन पेट्रोलिंग की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण