नगर निगम महापौर ने टैक्स विभाग का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने शनिवार की दोपहर निगम के हाउस टैक्स विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे तक विभागीय अधिकारियों से तमाम जानकारियां जुटाई। गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश नगर निगम में महापौर द्वारा शहर की जनता के टैक्स के मामले पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए आदेश पर संजीदगी के साथ कार्य शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर महापौर द्वारा हाउस टैक्स विभाग के किए गए औचक निरीक्षण के दौरान 1 महीने का जो टारगेट महापौर द्वारा दिया गया था उस पर अधिकारी व कर्मचारी अपनी मेहनत के बूते सफल होते दिखाई दिए ।उनकी कार्यप्रणाली में आए जबरदस्त सुधार पर महापौर में भी उनकी पीठ थपथपा कर हौसला अफजाई की।
हालांकि से पहले महापौर द्वारा अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गए मामलों का दूरभाष पर फीडबैक भी लिया गया था जिसमें तमाम जानकारियां सही पायी गई। नगर निगम महापौर ने बताया कि लाँकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए टैक्स विभाग में कार्य की तेजी को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए गए थे जिसके परिणाम स्वरूप पिछले 23 दिनों में टारगेट से ज्यादा मामले निस्तारित करने में विभाग सफल रहा ।इस दौरान 123 फाइलों के मामले सफलतापूर्वक निस्तारित करा कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन शहर की जनता के तमाम समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निस्तारित कराने के लिए कटिबद्वता के साथ कार्य कर रहा है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि जनता की किसी भी समस्या का निस्तारण करने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण