कोरोना काल में बंद पड़े उद्योग सरकार के लिए बनी चुनौती
’कोरोना महामारी संकट में बंद पड़े पर्यटन उद्योग राज्य सरकार के लिए चुनौती बने हुए हैं, ऐसे में इन्हें पुनः पटरी पर लाने की कवायद में प्रदेश सरकार सैलानियों के लिए पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना लायी है जिसमे पर्यटकों को कोविड के नियमों का पालन करते हुए होटल या होम स्टे में तीन दिन ठहरने पर अधिकतम 1000 रुपिये या 25 प्रतिशत प्रतिदिन की छूट मिलेगी। इसके लिए प्रोत्साहन कूपन जारी होंगे जिसे पर्यटकों आवासीय बिल में समायोजित किया जाएगा। होटल व होम स्टे स्वामियों को इसकी प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री राहत कोष
से की जाएगी। फिलहाल यह योजना एक माह के लिए होगी जिसे सकारत्मक परिणाम आने पर आगे बढ़ाया जाएगा। पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां राज्य की आर्थिकी का महत्वपूर्ण जरिया है, वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोंगों के लिए भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिससे निजात पाने के लिए और राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर सरकार का मुख्य फोकस है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज