क्षेत्रीय पार्षद के साथ निर्माणाधीन कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश- 20 बीघा क्षेत्र में एक गरीब परिवार के आवास की कुछ समय पूर्व मूसलाधार बारिश के बाद गिरी दीवार का निर्माण कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा करा दिया गया है। महापौर अनिता ममगाई ने क्षेत्रीय पार्षद गुरविंदर सिंह के साथ रविवार की दोपहर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने पीड़ित परिवार के लोगों से भी कुशल क्षेम पूछ उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कुछ अर्से पूर्व 20 बीघा क्षेत्र में स्वर्गीय मंसाराम के मकान की दीवार मूसलाधार बारिश में ढह गई थी। राहत की बात सिर्फ यह परिवार द्वारा समय रहते घर से निकल जाने की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
महापौर द्वारा मामले का संज्ञान लेकर अगले दिन ही निगम अधिकारियों को पीड़ित परिवार के घर की गिरी दीवार के निर्माण के साथ भविष्य में मानसूनी मौसम के दौरान जलभराव की दिक्कत ना हो इसके लिए पाइप लाइन के जरिए पानी की निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद नगर निगम की ओर से आदेशानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया था। आज दोपहर नगर निगम महापौर क्षेत्रीय पार्षद गुरविंदर सिंह के साथ पीड़ित परिवार के यहां पहुंची और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया ।इस दौरान पीड़ित परिवार को महापौर द्वारा भविष्य में किसी भी समस्या आने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया।इस दौरान नगर निगम जे ई भारत जोशी, पार्षद गुरविंदर सिह,धर्मदास, सुनील कुमार, सौरव आदि भी मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज