जनता की कसौटियों पर सौ फीसदी खरा उतरना एकमात्र ध्येय- अनिता ममगाई
ऋषिकेश-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश की जनता के साथ कई वादों और दावों के साथ करीब ढेड वर्ष पहले नगरपालिका से अपग्रेड होकर नगर निगम का नया बोर्ड गठित हुआ था। उस समय प्रथम महिला महापौर के रुप में अनिता ममगाई ने प्रंचड जीत के साथ एक नये इतिहास का सृजन करते हुए जनता के साथ जो वादे किए थे उसमें से अधिकांश तो पूरे हो गए हैं और कुछ पर अभी काम प्रगति पर है। नगर निगम महापौर ममगाई की मानें तो देवभूमि ऋषिकेश की अंतरराष्ट्रीय छवि के अनुरूप यहां विकास का खाका तैयार करके चरणबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं को तेजी के साथ पूर्ण किया जा रहा है।निगम के समस्त चालीस वार्डो में सामान रूप से विकास कार्यों की झड़ी लगाकर जनता लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। घोषणापत्र के सारे प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करवाने में सफल रही मेयर ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर उत्तराखंड के गांधी स्व इन्द्रमणि बडोनी चौक की स्थापना की गई।
करोड़ों रूपये की योजना के साथ 330 डबल आर्म डिवाइडर लाइट से शहरी क्षेत्र को चकाचौंध करने में निगम कामयाब रहा।इसके अलावा 5000 स्ट्रीट लाइटें वोभी 5 साल की वारंटी के साथ लगवा कर ग्रामीण क्षेत्र को भी प्रकाश मय कराने में वह सफल रही।नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 20 नए कूड़े वाहन को उतारा गया।कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूूझ रही जनता को राहत देेेेने के लिए भवन कर में 50% तक की छूट का प्रावधान किया गया।उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओंं का निस्तारण कराने के लिए मेेेयर हेल्पलाइन जनता को सर्मपित की गई जोकि अपेक्षाओं से भी कही बेेेहतर कार्य कर रही है।वेडिंग जोन की महत्ववकांक्षी योजना का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है।जल्द ही उक्त योजना पूूूरी तरह से धरातल पर होगी। विभिन्न घाटों केे जीर्णोद्धार की शुरुआत 72 सीढ़ी घाट के जीर्णोद्धार से कीी जा चुकी है। महापौर ने बताया कि पिछले डेढ़ दशक से तीर्थ नगरी कूड़े की समस्याा से जूझती रही है। शहर में पहली बार कूड़ा निस्तारण के लिए सूखा कूड़ा निस्तारण प्लांट निशुल्क लगवाया गया ।जल्द ही इसके सार्थक परिणाम शहर वासियों को दिखाई देने लगेंगे। नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार देश की महान विभूतियों के नाम पर शहर केे विभिन्न चौराहों को सजाने संवारने की कवायद शुरू हो चुकी है।
जल्द ही तहसील चौक पर चिपको आंदोलन के लिए अपनी एक विशेष पहचान रखने वाली गौरा देवी की भव्य प्रतिमा के साथ चौक के जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न कराया जाना है।उन्होंने बताया वर्ष 2020 में ग्रामीण क्षेत्रों में 3.4 करोड़ की लागत से सड़क एवं नाली का निर्माण सम्पन्न कराने के साथ एम्स में ऋषिकेश एवं उत्तराखंड वासियों के लिए अलग-अलग दो ओपीडी पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था कराना भी एक बड़ी उपलब्धि रही।उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में 50000 डस्टबिन निशुल्क बटवाने की योजना
भी जल्द धरातल पर होगी।सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं की निशुल्क गेंड़ीखाता में व्यवस्था की गई है।इसमें और भी कोशिशें की जा रही हैं।शहर के सौंदर्यीकरण के लिए त्रिवेणी घाट में सेल्फी प्वाइंट की स्थापना। प्लास्टिक वेस्ट को खत्म करने के लिए निशुल्क जीआईजेड कंपनी से करार जहां महत्वपूर्ण उपलब्धि रही वहीं गोविंद नगर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने की प्रक्रिया की वित्तीय स्वीकृति बोर्ड द्वारा करवा कर, फाइल शासन को सुपुर्द कर दी है ।यहां कूड़ा हटाने की निविदा प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है।उन्होने बताया कि त्रिवेणी घाट में गंगा की धारा को घाट तक लाने के लिए योजना को मंजूरी निगम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।कोरोनाकाल में बेहद शानदार कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा कोरोना योद्वा चयनित हुई महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र के आखिरी घर तक विकास की किरण पहुंचाना उनका लक्ष्य है इसमें वह पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण