अच्छी बरसात के चलते सूखे पड़े जलाशयों में भरा पानी प्रकृति प्रेमियों में खुशी
नैनीताल — उत्तराखंड में हुई इस बार अच्छी बरसात के चलते वर्षो से सूखे पड़े जलाशयों में पानी भरने से प्रकृति प्रेमियों में खुशी की लहर है। अयारपाटा, किलवरी, सूखाताल सहित कई जलाशयों में पानी भरा हुआ है। जंगलो के जलाशय में पानी भरने से अब गर्मियों में पानी के लिए वन्य जीव गर्मी में भटकना नही पड़ेगा। तो वही लगभग सुख चुके जलश्रोत भी फिर जीवित हो सकेंगे। जलाशयों में भरा पानी नैनीझील के लिए भी वरदान साबित होगा। नैनीताल से लगभग 12 किमी दूरी पर बारापत्थर विनायक मोटर मार्ग के समीप किलबरी नाले में एक जलाशय का निर्माण नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल द्वारा किया जा चुका है। प्रकृति प्रेमी मनोज जगाती बताते है उन्होंने 10 वर्षो में पहली बार इस जलाशयो में इतना पानी भरा देखा है। इन जलाशयों से अप्रैल से जून माह में होने वाली गर्मियों में वन्य जीव इस क्षेत्र में पानी के अभाव के कारण समीप के गांवो को पानी के तलाश में आबादी की ओर चले जाते हैं जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष की सम्भावनाएँ इस अवधि में ज्यादा रहती हैं। जलाशय निर्माण के बाद वन्य जीवों को जल उपलब्ध होने के कारण इनके गांवों की ओर पलायन में कमी आयेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण