कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड में बंद हो सकते हैं 30 प्रतिशत उद्योग
कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड के उद्योगों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर जल्द सरकार की ओर से कुछ कदम नहीं उठाए गये तो इंडस्ट्री एसोसिएशन का कहना है, कि उत्तराखंड के करीब 30 प्रतिशत उद्योग बंद हो सकते हैं। इंडस्ट्री एसोसिएसन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि कोरोना के चलते उद्योगों को कई परेशानियां सामने आ रही है। बाजार में डिमांड की कमी, इंडस्ट्री में अभी भी स्किल्ड मैन पावर वापस नहीं पहुंचने से उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वहीं बैंकों की तरफ से भी ऋण नहीं मिल पा रहा है जिससे उत्तराखंड के उद्दोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान उन्होने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को बैंकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करे। लोकल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के साथ ही कई अन्य कदम उठाने होंगे ऐसा ना होने पर राज्य के 30 फीसदी उदयोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी