दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शादाब शम्स ने राजकीय पॉलिटेक्निक के भवन एवं 50 बेड वाले हॉस्टल का किया निरीक्षण
उत्तराखंड सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति शादाब शम्स अपने एक दिवसीय दौरे पर विकासनगर विकासखंड पहुंचे। जहाँ पहुचने के बाद उनके द्वारा जस्सोवाला राजकीय पॉलिटेक्निक के भवन एवं 50 बेड वाले हॉस्टल का निरीक्षण करने के साथ ही ढकरानी व ढालीपुर में बिछाई गई पेयजल लाइनों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा भीमा वाला गांव में बनाए गए बरात घर और पृथ्वीपुर गांव में बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर निरीक्षण के दौरान पाई गई कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण करने के बाद विकासनगर नगर पालिका में बने कॉन्फ्रेंस रूम में पत्रकारों से वार्ता के लिए पहुंचे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री शादाब शम्स ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण