भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत 12 लोगों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में केस हुआ दर्ज
जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाजपा नेता त्रिनाथ विश्वास समेत 12 लोगों के खिलाफ दिनेशपुर थाने में नाबालिग का अपहरण ,दुष्कर्म ,डकैती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज, वही किशोरी को जबरन घर से उठाने धमकाने सहित कई संगीन आरोप,
दिनेशपुर के गांव की एक महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र में कहा कि ग्राम लच्छी भड़बोझ थाना दिनेश पुर निवासी अर्जुन सिंह उसकी नाबालिग बेटी को बहला कर शादी करने की कोशिश करने लगा है अर्जुन उसकी बेटी को अपने साथ ले जाकर घंटे बाद घर छोड़ जाता है आरोप है कि अर्जुन रिश्तेदार रंजीत सिंह के साथ मिलकर उसके घर से 20000 की नकदी और 3 जोड़ी पायल ले गया था केस दर्ज कराने पर 17 जून की रात अर्जुन अपने साथी रंजीत सिंह गुमान सिंह और दो अन्य के साथ उनके घर में घुस आया और नाबालिग बेटी को जबरदस्ती उठा ले गया पुलिस को सूचना दी की 18 जून को बेटी को वापस घर छोड़ गया। केस वापस नहीं लेने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी 22 जून किरात गुरु देवी दीवान सिंह समेत कई लोग एक राय होकर उसके घर घुस आए उसे पीटा और बेटी को घसीटते हुए ले जाने लगे आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी उसकी दो बेटियां को ले जाने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि इंसाफ नहीं हुआ तो वह दोनों बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेगी पीड़ित महिला ने सीएम गृह सचिव पुलिस महानिदेशक और महिला आयोग को भी प्रतिलिपि भेजी थी इधर दिनेश पुर थाना एसो अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास समेत 12 लोगों पर धारा 363, 366, 376, 452, 504, 506 आईपीसी बाल विवाह निषेध अधिनियम , अपहरण, बलात्कार समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण