रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मची सनसनी
लक्सर रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर सीधडू गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे भी जानकारी मिली वहीं रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़ा देखते ही देखते रेलवे ट्रैक पर सेकड़ो की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना लक्सर आरपीएफ व सिविल पुलिस को दी गई।दोनों ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना गया।शव के पास पड़े मोबाइल पर बार-बार आते रहे लेकिन स्मार्ट फोन की टच खराब होने के कारण रिसीव नहीं किया जा सका।किसी तरह एक फोन रिसीव किया गया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई।मृतक की पहचान गुरवेश पुत्र तारीफ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रेता नगला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रामधाम नगर पालिका ब्रह्मपुरी बहादराबाद के रूप में हुई।मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मामले को उलझा दिया।उन्होंने कहा कि अगर गुरवेश आत्महत्या करता तो उसके सिर के अलावा उसके शरीर पर चोट के निशान कई जगह होते उसका हाथ पैर कुछ तो कटा होता साथ ही उन्होंने किसी से भी अपनी दुश्मनी ना होना बताया।जिससे मामला और उलझ गया हत्या और आत्महत्या के बीच की कड़ी पूरी तरह उलझ गई।लक्सर पुलिस मामले को हर तरफ से सुलझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है।मौके पर पहुंचे लक्सर एसआई अनिल बिष्ट का कहना है। कि प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। लेकिन मौत का असली राज पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।मामले की गहनता से जांच की जाएगी।और इस मामले को हर हाल में खोला जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण