राज्य सरकार पर कांग्रेस महामंत्री संगठन ने साधा निशाना कहा राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही बदहाल
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसकॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स कोरोना मरीजों के लिए लाक्षाग्रह बनता जा रहा है। विश्व स्तरीय चिकित्सा का दावा करने वाले ऋषिकेश एम्स में कोरोना से संक्रमित मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग खुद मुख्यमंत्री के अधीन है बावजूद इसके स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे है। राज्य में कोरोना अपने चरम पर है और प्रदेश में रोज रिकार्ड पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं साथ ही मौत के आंकडे भी तेजी से बढते जा रहे हैं। राज्य के अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को करोना से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण