केंद्र सरकार ने टिहरी के डीएम मंगेश घिल्डियाल को दी बड़ी जिम्मेदारी डीएम
टिहरी के डीएम मंगेश घिल्डियाल को केन्द्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पीएमओ से बुलावा आया है जहां उन्हें अंडर सेकेट्री नियुक्त किया गया है । वहीं मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रघुराज राजेन्द्रन को पीएमओ में डायरेक्टर जबकि आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस आम्रपाली कटा को डेप्युटी सेकेट्री नियुक्त किया गया है।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहते हुए मंगेश घिल्डियाल द्वारा कराए गए केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों से पीएम मोदी खासे प्रभावित हुए थे और ये उन्हें उनके बेहतर प्रबंधन कार्य का इनाम मिला है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और टिहरी के डीएम रहते हुए कोरोना महामारी के दौरान किए गए कामों के लिए भी उनको खासी सराहना मिली है। 2011 बैच के आईएएस मंगेश की पहली ही पोस्टिंग जिलाधिकारी के रुप में रुद्रप्रयाग में थी। बता दें कि वह अपने कार्यों से लोगों की पहली पसंद बने हुए थे वे युवाओं में भी बहुत लोकप्रिय रहें हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण