ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर मौके पर बाइक सवारों की मौत
देहरादून राजधानी के क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र स्थित आशारोडी के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इसमें मौके पर ही बाइक सवारों की मौत हो गई है। एक्सीडेंट करने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक मे चिप्स कंटेनर था। मृतकों की शिनाख्त जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर उम्र 17 वर्ष और संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रही थी जबकि ट्रक सहारनपुर की ओर से आ रहा था। थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही अगली जानकारी मिल पाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण