अनियंत्रित डंपर डिवाईडर पर चढ़कर बिजली के पोलों से टकराया
देहरादून- देर रात राजपुर रोड पर अनियंत्रित डंपर डिवाईडर पर चढ़कर बिजली के पोलों से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब का सेवन किया हुआ था जिसकी वजह से डम्पर अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया इस एक्सीडेंट में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैर कट गए। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात ग्यारह बजे डंपर राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आ रहा था। डंपर चालक मनोज निवासी सहारनपुर चला रहा था जबकि क्लीनर आलम निवासी देहरादून साथ में बैठा था। कालसंग रेस्टोरेंट के सामने चालक ने डिवाईडर के ऊपर डंपर चढ़ा दिया। कुछ देर चलने के बाद डंपर डिवाईडवर के बीचों बीच बने पोलों से टकरा कर रुक गया। इससे क्लीनर वाली साइड में डंपर अधिक क्षतिग्रस्त हो गया जिससे क्लीनर के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर को भी चोटें आईं। तभी घंटाघर से राजपुर रोड की ओर आ रहे स्कूटर सवार युवक-युवती भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आलम के दोनों पैर कट गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। स्कूटर सवार घायलों को फ्रैक्चर हैं और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण