पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता सदैव रहेगी कायम -अनिता ममगाई
ऋषिकेश- जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की और से जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में संघठन के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम नगर निगम ऋषिकेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी मूर्ति पर पुष्पहार चढ़ा कर मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उनकी जयंती पर नमन करते हुए महापौर ममगाई ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा, “एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। कहा कि ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल कर हमको समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य करना है। समाज के सभी वर्गों का विकास होगा, तभी उज्ज्वल भारत बनेगा।इस अवसर पर राम किशन अग्रवाल , कपिल गुप्ता प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकोष्ठ, नवल कपूर , चेतन शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, देवदत्त शर्मा,विजय बडोनी, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,बिजेंद्र मोगा, महेशानंद, विवेक गोस्वामी,संदीप शास्त्री, मदन कोठारी,राजेश भट्ट, हितेंद्र पंवार, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, कमलेश जैन, कमला गुनसोला, अनिता प्रधान, प्रिया ढकाल, राजेश कुमार पार्षद, हरीश तिवारी , मनीष बनवाल, लक्ष्मी रावत , सुनील उनियाल, राजेश गौत्तम, अक्षय खैरवाल, किशन मण्डल, शरद तायल, रूपेश गुप्ता, गौरव केथोला, रणवीर सिंह, अजय कालरा, रमेश अरोरा, अनिकेत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रदीप हलधर, राकेश पारचा, राजीव गुप्ता, मनोज ध्यानी, नरेंद्र मैनी, नवीन नौटियाल, सुरेश नेगी, परीक्षित मेहरा, प्रवेश कुमार, रजनीश शर्मा, राकेश पाल, शैलेन्द्र रस्तोगी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण