जिला अधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों ने चेयरमैन का किया आभार
खानपुर–जिलाधिकारी के आदेश पर साप्ताहिक बन्दी का दिन शुक्रवार करने पर व्यापार मंडल ने चैयरमैन शहजाद खान का आभार जताया । दो चार को छोड़ अधिकांश दुकानदार शुक्रवार को साप्ताहिक बन्दी के पक्ष में दिखाई दिए।लंढौरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने साप्ताहिक बन्दी का दिन बदलने के लिए नगर पंचायत से मांग की थी।उनका कहना था कि बाजार गुरुवार की जगह शुक्रवार को बंद किया जाए। जिस पर चैयरमैन शहजाद खान ने बोर्ड की सहमति से जिलाधिकारी को शुक्रवार के दिन साप्ताहिक बन्दी करने की मांग की।जिलाधिकारी ने बोर्ड व व्यापार मंडल की मांग पर साप्ताहिक बन्दी शुक्रवार को करने के आदेश पारित कर दिए। मंगलवार को कस्बे के सभी दुकानदार नगर पंचायत पहुंच गए।जंहा उन्होंने चैयरमैन का आभार जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान शुक्रवार को बंद रखने की अपील की।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला