जीएसटी टीम की छापेमारी में 15 करोड़ से अधिक की जीएसटी टैक्स की चोरी पकड़ी
देहरादून: शहर में दो रियल स्टेट बिल्डरों के कई दफ्तरों पर जीएसटी टीम ने छापेमारी कर 15 करोड़ से अधिक की जीएसटी टैक्स की चोरी पकड़ी है। छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने दोनों बिल्डरों के कार्यालय से टैक्स चोरी के दस्तावेज बरामद कर उन्हें कब्जे में लिया है। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक टैक्स चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों बिल्डरों के 100 करोड़ से अधिक के रियल एस्टेट कारोबार में 15 करोड़ से अधिक जीएसटी चोरी का प्रकरण सामने आया है. इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम को इस बात की भी आशंका है कि आरोपित बिल्डरों के कारोबार में हवाला का पैसा विदेशों से निवेश हो सकता है। ऐसे में जीएसटी टीम इन सभी आशंकाओं के दृष्टिगत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।केंद्रीय जीएसटी टीम के रडार पर देहरादून के कई अन्य रियल स्टेट बिल्डर कारोबारी भी चल रहे हैं। ऐसे में जीएसटी टीम अलग-अलग बिल्डरों, व्यापार और टैक्स से संबंधित जानकारी एकत्र कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय जीएसटी टीम टैक्स चोरी के मामले में कई बिल्डरों पर कार्रवाई कर सकती है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात