मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनपद पौड़ी की बहुचर्चित भैरव गढ़ी पंपिंग योजना का लोकार्पण 18 अक्टूबर को करेंगे
कोटद्वार: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बहुचर्चित भैरव गढ़ी पंपिंग योजना का लोकार्पण करने 18 तारीख जयहरीखाल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आएंगे. इस कार्यक्रम की जानकारी लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने दी। यह कार्यक्रम विधायक दलीप रावत के अध्यक्षता में होगा। तीन विधानसभाओं की बहुचर्चित पेयजल योजना वर्ष 2006 में स्व. मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। जो कि भैरव गढ़ी पंपिंग योजना के नाम जानी जाती है। इस पेयजल योजना से तीन विधानसभाओं यमकेश्वर, चौबटाखाल लैंसडाउन के जायहरीखाल, द्वारीखाल और यम्केश्वर ब्लॉक के 67 ग्राम सहित छावनी परिषद व कैंट एरिया को जोड़ना प्रस्तावित हुआ था। तब से इस योजना को तैयार होते- होते 14 साल बीत गए, लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से योजना अब बनकर तैयार हो चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण