तेहरवी से लौट रहे एक परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में तेहरवी से लौट रहे एक परिवार पर कुछ दबंगो के द्वारा फायरिंग करने का मामला समाने आया है। गनीमत रही है की गोली परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। एक परिवार ने मंगलौंर कोतवाली में तहरीर देकर दो दबंग युवको पर अपने ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है की वो नारसन में एक तेहरवी में गए थे वहां से लौटते हुए उनकी कार पर पास के ही गाँव के दो दबंगो ने फायरिंग की है। अच्छी बात यह रही है की इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।
उनकी कार पर दो गोलियों के निशान भी साफ़ दिखाई दे रहे है।
फायरिंग की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई लेकिन तबतक आरोपी युवक मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया दोनों पक्ष एक दूसरे से सम्बंधित है, और दोनों पक्षो के बीच पहले से ही नाइत्तेफाकी चल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है, अभी दोनों पक्षो का 151 में चालान किया गया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला