सिविल पुलिस लाइन रुड़की ने फर्जी चेकिंग नंबर रजिस्ट्रेशन करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
रुड़की– रुड़की की सिविल लाइन पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर ट्रको के फर्जी चेसिस नंबर बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार करने के साथ ही दो ट्रक भी बरामद किये है जो फर्जी चेसिस नंबर पर चल रहे थे। पुलिस अब फरार चल रहे इनके तीसरे साथी की तलाश करने में जुट गई है। मनोज नाम का एक व्यक्ति रुड़की के ARTO कार्यालय में एक ट्रक का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आया था। ऑनलाइन चेक करने पर जानकारी मिली की ट्रक पिछले साल भी रजिस्ट्रेशन के लिए लाया गया था जिसको नंबर भी जारी कर दिया गया था। जिसका संदेह होने पर कार्यालय द्वारा नेशनल रजिस्टर से मिलान करने पर पाया गया की दोनों ट्रक के एक ही चेसिस नंबर है। जिसके बाद विभाग ने ट्रक बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया तो जानकारी मिली की कंपनी ने इस चेसिस नंबर का कोई ट्रक निर्माण नहीं किया है।

जिसके बाद ARTO रुड़की ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और फर्जी चेसिस नंबर बनाने वाले गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया इसके साथ ही दो ट्रको को भी बरामद किया गया है। अब पुलिस फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया फर्जी चैसिस नम्बर बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पूरे मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम भी सामने आया है जो अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण