नैनीताल पुलिस ने किया महिला चीता दल का शुभारंभ
हल्द्वानी:नैनीताल पुलिस ने नवरात्र में महिला चीता दल (शक्ति मोबाइल) का शुभारंभ किया। एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने कोतवाली हल्द्वानी से महिला चीता दल (शक्ति मोबाइल) को नन्ही बच्ची से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले जी महाराज के सहयोग से नैनीताल पुलिस को मिली थी 09 एक्टिवा स्कूटी। स्कूटी में सवार महिला चीता दल में एक महिला उप निरीक्षक व एक महिला आरक्षी रहेगी।

महिला चीता पुलिस दल जिला नैनीताल में संचालित टोल फ्री महिला हेल्पलाइन नंबर 8191911090, राज्य महिला सहायता प्रकोष्ठ 1800180411, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर -112 के माध्यम से प्राप्त महिला संबंधित अपराधों की शिकायतों (छेड़छाड़, बदनियती व लैंगिक अपराध) पर घटनास्थल में जाकर त्वरित कार्रवाई करेगी। कोतवाली हल्द्वानी को 02, कोतवाली रामनगर को 02, थाना मुखानी को 01, थाना बनभूलपुरा को 01 थाना काठगोदाम को 01 एवं कोतवाली लालकुआँ को 01 स्कूटी महिला चीता दल के लिए आवंटित की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण