महापौर ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने में शहरी विकास मंत्री से मिलकर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
*शहरी विकास मंत्री द्वारा अधिवक्ता के साथ सफाई निरीक्षक के विवाद में निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर काम पर लौटे नगर निगम के सफाई कर्मचारी*
ऋषिकेश- शहरी विकास मंत्री द्वारा उत्तरांचल स्वच्छता समिति के सदस्यों को नगर निगम के सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती द्वारा एक अधिवक्ता के साथ हुए विवाद में मामले की निष्पक्ष जांच करा कर मामले के दोषी को सजा दिलाए जाने के आश्वासन पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।
घटना को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगई शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिली थी और उन्हें संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास मंत्री द्वारा महापौर को आश्वस्त किया गया कि घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी जिसके लिए वह देहरादून जनपद के पुलिस कप्तान को आदेशित कर देंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने दूरभाष पर उत्तरांचल स्वच्छ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खैरवार से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
तीर्थ नगरी में त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए निगम के तमाम सफाई कर्मचारी काम पर लौट जाएं ।शहरी विकास मंत्री के आश्वासन पर स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने अपने आंदोलन को स्थगित करने की बात कही। दोपहर करीब साढे बारह बजे नगर निगम पहुंचने पर महापौर द्वारा हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करा दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण