दून पुलिस ने जीवा गैंग के शार्प शूटर को दो साथियों सहित किया गिरफ्तार
देहरादून– देहरादून में मेडिकल स्टोर के मालिक को तमंचा दिखाकर बैग छीनने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों में एक जीवा गैंग का शार्प शूटर भी शामिल है। इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। वहीं पुलिस ने व्यापारियों का भी दिल जीत लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के समय तलाशी में पुलिस ने एक देसी पिस्टल जिंदा कारतूस और खुखरी बरामद की है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा हुआ बैग और उसमें रखा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है वहीं मेहनत कर रोजी रोटी कमाने से बचने के लिए जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद भी पुलिस को बताइ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण