राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने की महापौर से की शिष्टाचार भेंट
*कीर्ति चक्र से सम्मानित अजीत डोभाल की देश के प्रति निष्ठा है अद्भुत -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश– राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने आज महापौर अनिता ममगाई से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान महापौर ने उन्हें निगम की और से तीर्थाटन और पर्यटन को बड़ावा देने के लिए देवभूमि ऋषिकेश में केन्द्र एवं राज्य सरकार की और से शुरु की गई। विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। 
शौर्य डोभाल महापौर के कैम्प कार्यालय पहुंचे जहां महापौर द्वारा तीर्थ नगरी आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया है।इस दौरान शहर की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ मेयर ने कई गंभीर विषयों पर भी चर्चा की।महापौर ने उनके पिता को अद्भुत शख्सियत बताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का मान सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूची दुनिया में बढाया है।वह भारत के एक ऐसे व्यक्तित्व है जिन्होंने देश की सुरक्षा हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। भारतीय सुरक्षा और अनेकों सैन्य ऑपरेशनों को सफल बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण