कोरोना संकटकाल में स्कूलों को खोलना बेहद चुनौतिपूर्ण
देहरादून– कोरोना संकटकाल के बीच उत्तराखँड में आज से स्कूल खोल दिये गये है। पहले चरण में 10वी और 12वीं की कक्षा को ही शुरू किया गया है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। करीब 7 माह बाद स्कूलों को खोला गया है। राजपुर रोड़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि कोरोना संकटकाल में स्कूलों को खोलना बेहद चुनौतिपूर्ण है लेकिन स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी इंतजामात किये गये है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए दो पालियों में कक्षाएँ संचालित की जा रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्रों को अपने अभिभावकों से अनुपति पत्र लाए जाने के लिए कहा है बिना अनुपति पत्र के किसी भी छात्र को कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात