रानीखेत के एक स्कूल में छात्र कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल को किया सीज
उत्तराखंड सरकार के दो नवंबर को स्कूल खोलने के आदेश के पहले दिन ही रानीखेत के एक स्कूल में छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र के साथियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सोमवार को उत्तराखंड के स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं खुलने पर रानीखेत के मिशन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र के पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर में सभी छात्र-छात्राओं के साथ संक्रमित छात्र की भी थर्मल स्कैनिंग की गई थी, जिसमें उसका तापमान सामान्य पाया गया था।सोमवार को छात्र के परिजन राजकीय चिकित्सालय में बुखार आदि का उपचार कराने पहुँचे तो वो टैस्ट में पॉजिटिव आए। रैपिड टैस्ट में दो अभिभावकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय से छात्र को भी जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जाँच के बाद छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे ने स्कूल को तीन दिन के लिए सील करवा दिया। प्रशासन और एन्टी कोविड टीम ने पॉजिटिव आए छात्र की कक्षा और वहां मौजूद पंद्रह छात्र-छात्राओं को भी आइसोलेशन में भेज दिया है जिनका आगे चलकर कोरोना टैस्ट होगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण