कोरोना से बचाव के लिए कोतवाली पुलिस वा प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली
ऋषिकेश- कोविड-19 के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों को बचाव के लिए नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। त्रिवेणी घाट से से शुरू हुई रैली का नेतृत्व कोतवाल रितेश शाह ने किया। इस मौके पर पुलिस कर्मी हाथों में कोविड से बचाव का संदेश देता बैनर लेकर चल रहे थे। हरिद्वार रोड़,तिलक रोड़,हीरालाल मार्ग,रेलवे रोड़ से होते हुए वापस त्रिवेणी घाट पहुंची। बाजार में लोगों से पुलिस कर्मियों ने दिवाली के मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोविड के नियमों का पालन ही इसका बचाव है। लिहाजा हाथ को धोने के साथ ही सैनिटाइज भी करते रहे। सभी लोगों के सहयोग से ही कोरोना से बचा जा सकता है। कोतवाल शाह ने बताया कि इसमें हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस समय लापरवाही मुसीबत साबित होगी।इससे पूर्व मंगलवार को रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल ,पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.सी ढोंडियाल, तहसीलदार अभिनव राय तथा कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने संयुक्त रूप से किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण