मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऐलान के राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बोनस दिए जाने के आदेश हुए जारी
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऐलान के बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण से राज्य कर्मचारियों को बोनस देने एलान किया था । वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गैरसैंण से देहरादून पहुंचने से पहले ही राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश जारी हो गए हैं । जिससे राज्य कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि दीपावली पर हर वर्ष राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों को बोनस देती आई है। लेकिन इस बार कोविड-19 की वजह से वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद कर्मचारियों को इस बात का संशय था कि हो सकता है सरकार दीपावली के पर्व पर बोनस का तोहफा ना दे। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कर्मचारियों के इस संशय को दूर करते हुए बोनस का तोहफा दीपावली पर दे दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण