विधायक जीना का निधन एक अपूर्णीय क्षतिः महाराज
देहरादून– सल्ट, अल्मोडा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना जी के परिजनों के साथ हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि जीना हमारे युवा, ओजस्वी होनहार व ऊर्जावान विधायक थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। महाराज ने कहा कि पिछले माह 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी नेहा जीना का हार्टअटैक से निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज