गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, हादसे में चार बच्चों समेत पति-पत्नी झुलसे
रुड़कीः भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। परिवार के चार बच्चों समेत पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर के सिसौना गांव में एक परिवार अपने घर में खाना बना रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही परिवार के सभी सदस्यों ने घर से बाहर भागने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा नहीं खुल पाया। कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे घर की छत भी उड़ गई। आग और धमाके की चपेट में आकर परिवार के चार बच्चों समेत पति-पत्नी घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण