त्त्योहारी सीजन में एटीएम में पैसे न होने से लोगों को हो रही परेशानी
लक्सर— त्त्योहारी सीजन में एटीएम में पैसे न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि एटीएम में आए दिन कुछ न कुछ खराबी होने के कारण पैसे निकालने में दिक्कत हो रही है। बैंक प्रबंधन से इसकी शिकायतें पूर्व में कई बार की जा चुकी हैं। त्योहार पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं लेकिन एटीएम में पैसे न होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि लक्सर के सभी एटीएम में घूमने के बाद भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बाबत बैंक मैनेजर से बात की गई तो उनका कहना था कि पैसों की ज्यादा आवश्यकता होने के कारण एटीएम खाली हो गए हैं दोबारा जल्द पैसा डाला जाएगा। लक्सर में एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। लोग जिस भी एटीएम पर जा रहे हैं, वह खाली हो चुके होते हैं. ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन होने से लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण