मुख्यमंत्री पद छोड़ अपने ऊपर लगे आरोपों की करवाएं सीबीआई जांच- धस्माना
देहरादून: पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता लाखी राम जोशी के लैटर बम पर श्री लाखी राम जोशी के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी से सवाल किया कि श्री जोशी को बीजेपी ने सज़ा तो सुना दी परंतु उनके द्वारा जो गंभीर आरोप राज्य के मुख्यमंत्री के ऊपर लगाए गए हैं उनका जवाब कौन देगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता श्री जोशी ने इतने गंभीर आरोप मुख्यमंत्री के ऊपर लगाए हैं उनका जवाब मुख्यमंत्री को स्वयं देना चाहिए किन्तु वे जवाब देने की बजाय पार्टी में आवाज़ उठाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवा कर उनको चुप करवाने में लगे हैं । श्री धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रस्टाचार के आरोप बीजीपी पार्टी का अंदरूनी मामला नहीं है बल्कि ये राज्य की जनता के जनादेश का अपमान है इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद छोड़ कर अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार सीबीआई से करवा कर अपने आप को निर्दोष साबित करना चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण