महिला ने अपनी ही ननद पर अपने नाबालिग बेटे को नशे की लत लगाने का लगाया आरोप
देहरादून: प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाएं भी इस कारोबार में संलिप्त हैं। लाड़पुर निवासी एक महिला ने अपनी ही ननद पर अपने नाबालिग बेटे को नशे की लत लगाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला की ओर से बाल आयोग में शिकायती पत्र भी भेजा गया है। महिला ने बाल आयोग में भेजे गए शिकायती पत्र में साफ लिखा है कि उसकी ननद रायपुर क्षेत्र में ब्याज पर पैसे उठाने का काम करती है। ननद ने उसके नाबालिग बेटे को भी ब्याज का पैसा इकट्ठा करने के काम में लगाया हुआ है। उसका बेटा कुछ पैसे बचा कर नशे की लत का आदी हो चुका है। महिला की ओर से आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी की ओर से एसएसपी देहरादून को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 15 दिन के अंदर इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण